सर्वेश सिंह और मेघा श्री पहली बार एक साथ शुरू किया भोजपुरी फ़िल्म ‘समधिनिया जवान चाही’ की शूटिंग में व्यस्त

भोजपुरी अल्बम इंडस्ट्री के किंग स्टार सिंगर सर्वेश सिंह गायक से नायक बनने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आजकल सुर्खियों में छाये हुए हैं। उनके साथ बतौर नायिका साउथ और भोजपुरी फिल्मों की स्टार एक्ट्रेस मेघा श्री नजर आने वाली हैं। वे दोनों स्टार कलाकार पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। बता दें कि मोस्ट टैलेंटेड डायरेक्टर सुशील सिंह ‘यश’ के कुशल निर्देशन में हैबेन एंटरटेनमेंट एवं स्पर्श स्टूडियो के बैनर तले प्रोड्यूसर हर्षद शाह, दीपक पंचासरा, राजेंद्र सोनी, संजय चौहान द्वारा बनाई जा रही भोजपुरी फिल्म ‘समधिनिया जवान चाही’ की शूटिंग जोर शोर से शुरू कर दी गई है।

इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक जिला कुशीनगर विभिन्न मनोरम लोकेशन पर की जा रही है। गौरतलब है कि प्रोड्यूसर हर्षद शाह, दीपक पंचासरा, राजेंद्र सोनी, संजय चौहान द्वारा डायरेक्टर सुशील सिंह ‘यश’ के कुशल निर्देशन में बड़े पैमाने पर बनाई जा रही भोजपुरी फ़िल्म ‘समधिनिया जवान चाही’ में केंद्रीय भूमिका में सर्वेश सिंह और साउथ व भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेस मेघा श्री हैं। उनकी शानदार केमिस्ट्री दर्शकों का फुल एंटरटेनमेंट करने वाली है।

लेखक अरविन्द यादव, डीओपी सावन प्रजापति, संगीतकार आर्यन राजकुमार, गीतकार शेखर मधुर, सिंगर सर्वेश सिंह, सुगम सिंह, प्रियंका सिंह, इंदु सोनाली, शिल्पी राज हैं। कोरियोग्राफर प्रसून यादव, फाइट मास्टर श्रवण कुमार, आर्ट डायरेक्टर पवन शर्मा, ईपी प्रकाश जायसवाल, लाइन प्रोड्यूसर दीपक तिवारी हैं। प्रोडक्शन कंट्रोलर दीपक तिवारी, प्रोडक्शन मैनेजर जावेद आलम, लोकल प्रोडक्शन कंट्रोलर बिपिन सिंह, स्टिल फोटोग्राफर बिट्टू बिहारी हैं। मुख्य कलाकार सर्वेश सिंह, मेघा श्री, उमाकांत राय, मनोज द्विवेदी, सुधा पाल, रिंकू आयुषी, साहब लालधारी, रिया मौर्य, लवकेश विश्वकर्मा, अमित पाठक, देवेंद्र सागर, गोलू आदि हैं।

सर्वेश सिंह और मेघा श्री पहली बार एक साथ शुरू किया भोजपुरी फ़िल्म ‘समधिनिया जवान चाही’ की शूटिंग में व्यस्त

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *