मनोज ओझा को मिला जन्मदिन का तोहफा, भोजपुरी फ़िल्म ‘ननद की हेरा फेरी’ के ट्रेलर को मिला 4 लाख का प्यार

भोजपुरी सिनेमा के शोमैन निर्देशक मनोज ओझा का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया और भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में भी सेलिब्रेट किया गया। वहीं उनके जन्मदिन पर फ़िल्म प्रेमी ऑडियंस ने बर्थडे का तोहफा तीन लाख व्यूज के रूप में दिया है। बता दें कि ईगल होम एंटरटेनमेंट प्रस्तुत और जाने-माने निर्देशक मनोज ओझा के निर्देशन में बनी बहुचर्चित भोजपुरी फ़िल्म ‘ननद की हेरा फेरी’ के ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज़’ के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है, जोकि रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है और चार लाख से अधिक व्यूज के साथ वायरल हो गया है।

पारिवारिक ताने-बाने, हास्य और इमोशनल ड्रामे से भरपूर इस फ़िल्म में  मुख्य भूमिका में पायस पंडित, श्रुति राव, जय यादव, तापस शर्मा, शबनम खान, नीलम सिंह, अनुराग, अंजलि, ढोलू और अमित प्रमुख हैं। इस फिल्म से नवोदित अभिनेत्री शबनम खान फिल्म इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री कर रही हैं।

गौरतलब ईगल होम एंटरटेनमेंट प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण जीएमए फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड बैनर के तले किया गया है। इस फिल्म के कुशल निर्देशन की कमान जाने-माने फिल्म निर्देशक मनोज ओझा ने संभाला है। इस फिल्म के निर्माता अश्वनी शर्मा हैं। डीओपी फिरोज खान हैं। संगीतकार अमन श्लोक, नृत्य निर्देशक प्रसून यादव, ई.पी. राजीव सिंह हैं।

इस फिल्म की मार्केटिंग मेक योर फिल्म इंडिया ने किया है। जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों और फ़िल्म के ट्रेलर भरपूर प्यार आशीर्वाद देने वालों का निर्देशक मनोज ओझा ने सहृदय आभार व्यक्त किया है।  उनका कहना है कि यह सफलता फ़िल्म कंटेंट की ताकत और दर्शकों के अटूट प्यार का नतीजा है।

मनोज ओझा को मिला जन्मदिन का तोहफा, भोजपुरी फ़िल्म ‘ननद की हेरा फेरी’ के ट्रेलर को मिला 4 लाख का प्यार

Related Posts